1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बिग बॉस के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- रात-रातभर नहीं आती थी नींद

बिग बॉस के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- रात-रातभर नहीं आती थी नींद

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और बिजनेसमैन विकी जैन (Businessman Vicky Jain) की जोड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ (La Pila De Sharab) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो का दोनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान अंकिता और विकी ने खूब सारी बातें कीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और बिजनेसमैन विकी जैन (Businessman Vicky Jain) की जोड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ (La Pila De Sharab) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो का दोनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान अंकिता और विकी ने खूब सारी बातें कीं। अंकिता ने बताया कि बिग बॉस के बाद उनके अंदर क्या-क्या बदलाव आए?

पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी

एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता और विकी से पूछा कि लोग आपके बारे में बहुत सारी बातें करते हैं। जब आप बिग बॉस के घर के अंदर थे तब भी और आज भी, लेकिन क्या ऐसा कहा जा सकता है कि अब ये चीजें आपको इफेक्ट नहीं करती हैं? इसका जवाब देते हुए अंकिता बोलीं कि बिग बॉस के बाद थोड़ा हुआ था। मुझे एन्जाईटी (घबराहट, चिंता) होने लगी थी। मैं विकी को बोलती भी थी कि मुझे लग रहा है कि मैं डिप्रेशन में जा रही हूं। मुझे रात-रातभर नींद नहीं आती थी। मुझे चीजों से खौफ होने लगा था।

जानें अब कैसी हैं अंकिता?

अंकिता ने बताया कि ये चीजें कम तब हुईं जब विकी और मेरे परिवार ने मुझे समझा। पहले लोगों की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन बिग बॉस के बाद पड़ने लगा था। हालांकि, अब मैं वापस उस स्टेज में आ गई हूं जहां मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं?

पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...