HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anushka Sharma Pregnancy News: दिवाली पार्टी में बेबी बंप छिपाती नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

Anushka Sharma Pregnancy News: दिवाली पार्टी में बेबी बंप छिपाती नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड सितारों की जैसे फैंस को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी है। अनुष्का की शादी मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुई है। ऐसे में इस जोड़ी पर हमेशा फैंस और मीडिया की नजर रहती है। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anushka Sharma pregnancy news:  बॉलीवुड सितारों की जैसे फैंस को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी है। अनुष्का की शादी मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुई है। ऐसे में इस जोड़ी पर हमेशा फैंस और मीडिया की नजर रहती है। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

पढ़ें :- कोहली और अनुष्का शर्मा ने साथ में मनाया जश्न, ट्रैविस हेड के विकेट गिरने पर वायरल रिएक्शन

आपको बता दें, अभी तक इस स्टार जोड़ी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन संकेतों से ऐसे लग रहा है जैसे वे जल्द ही गुडन्यूज सुनाएंगे। अनुष्का को हाल ही ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया है। एक बार फिर अनुष्का ने बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, तो इसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

दरअसल शनिवार (11 नवंबर) को अनुष्का और विराट को टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में जाते देखा गया। ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए चलते दिखे। विराट ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ ग्रीन कलर का एम्बेलिश्ड कुर्ता पहना था और उनके हाथ में कॉफी मग था।

अनुष्का नेकलाइन और स्लीव्स पर जरी की कढ़ाई वाले पिंक सूट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। अनुष्का ने लुक पूरा करने के लिए खुले बाल, ग्लैम मेकअप और इयररिंग्स चुनी थी। अनुष्का को पर्पल दुपट्टे से बेबी बंप छिपाते देखा गया। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था।

पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बच्चों साथ आये नजर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...