HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हमेशा की तरह आईपीएल 2022 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बदला लुक, फोटो हुआ वायरल

हमेशा की तरह आईपीएल 2022 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बदला लुक, फोटो हुआ वायरल

भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तैयारी शुरु कर दी है। हमेशा की तरह वो अपने नये लुक में मैदान पर नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है। 6 मार्च को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तैयारी शुरु कर दी है। हमेशा की तरह वो अपने नये लुक में मैदान पर नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होना है। 6 मार्च को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

सीएसके को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 26 मार्च को खेलना है। सीएसके की टीम ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है। इस दौरान धोनी एक नए लुक में नजर आए हैं। धोनी आईपीएल 2022 में बदले हुए अंदाज में दिखेंगे और उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है।

सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है। ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन वह 2022 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते दिखेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...