HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अश्वत्थामा का फर्स्ट लूक जारी, फिल्म के एक्टर ने बताया इसे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म

अश्वत्थामा का फर्स्ट लूक जारी, फिल्म के एक्टर ने बताया इसे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म अश्वत्थामा का फर्स्ट लूक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के प्रोडयूसर रोनी स्क्रूवाला है। फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार विक्की कौशल निभाते नजर आएंगे। फिल्म माहाभारत के एक महत्वपूर्ण किरदार पांडवो और कौरवों के गुरू द्रोणाचार्य के गुरू पुत्र अश्वत्थामा के जीवन पर आधारित होगी। आदित्य, रोनी और विक्की की मेहनत एक साथ दूसरी बार रंग लाती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

पढ़ें :- Pawan Kalyan's Son Injured: भीषण आग में झुलसा पवन कल्याण का 8 साल का बेटा, बिगड़ी हालत

इससे पहले इन तीनों ने मिलकर उरी द: सर्जिकल स्ट्राइक जैसी शानदार फिल्म बनाया था। जो बाक्स आफिस पर काफी सफल हुई थी। उस साल का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी उरी द: सर्जिकल स्ट्राइक ने जीता था। आज के दिन फिल्म ने अपने दो साल पूरे कर लिए है। उरी द: सर्जिकल स्ट्राइक कम बजट में बनी फिल्म थी।

फिल्म ने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ डाले थे। विक्की कौशल ने अश्वत्थमा को अपने जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण फिल्म बताया है। आदित्य ने कहा कि हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप अपना प्यार और सहयोग इस फिल्म को देंगे। जैसे आपने हमारे पिछली फिल्म को दिया था।

यह फिल्म ही नहीं आपके लिए एक अनुभव होने जा रही है। दर्शक इस मूवी पर भी वैसे ही प्यार बरसाएंगे जैसे उन्होंने उरी पर बरसाया था। अश्वत्थामा आदित्य का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए उन्हे रोनी जैसे एक दूरदर्शी व्यक्ति की आवश्यकता थी। विक्की पहली बार अभिनय के साथ साथ टेक्नोलाजी से भी रूबरू हो जाएंगे।

 

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद Apoorva Makhija का नया खुलासा, कहा- मिल रही मौत की धमकियां

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...