HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology: शुभ-अशुभ लक्षणों का बड़ा महत्व है, शुभ शकुन के संकेतों को ऐसे पढ़ें

Astrology: शुभ-अशुभ लक्षणों का बड़ा महत्व है, शुभ शकुन के संकेतों को ऐसे पढ़ें

जीवन में जब कुछ अच्छा होने वाला होता है तब उसके संकेत पहले से मिलने लगते है। लेकिन अधिक जानकारी न होने की वजह से लोग उन संकेतों पर ध्यान नहीं देते या फिर उस बारे में पहले से जानकारी नहीं होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astrology: जीवन में जब कुछ अच्छा होने वाला होता है तब उसके संकेत पहले से मिलने लगते है। लेकिन अधिक जानकारी न होने की वजह से लोग उन संकेतों पर ध्यान नहीं देते या फिर उस बारे में पहले से जानकारी नहीं होती है। शकुन शुभ और अशुभ दोनों ही होते हैं। शुभ शकुन में जहां कार्य बगैर किसी बाधा के पूरा होता है, वहीं अपशकुन बना–बनाया काम बिगाड़ देते हैं।आइए जानते हैं जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ शकुन के बारे में।

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

 

1.  माना जाता है कि यदि घर में बिल्ली प्रसव करे तो वह संपदा प्राप्ति का सूचक होता है।

2. सुबह–सुबह घर की मुंडेर या छत पर कौआ आवाज करे तो किसी अतिथि के आगमन का सूचक होता है।

3. यदि कोई पक्षी आपके घर में कोई चांदी का टुकड़ा या आभूषण गिरा दे तो उसे लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

4. मुख्य द्वार पर आकर किसी गाय का रंभाना सुख–सौभाग्य का सूचक है।

5. यदि किसी घर में सोनचिड़िया और कोयल मधुर आवाज निकालती है तो उस घर के स्वामी का भाग्योदय होता है।

7. घर के बायीं तरफ गधे द्वारा आवाज करना व्यापार में वृद्धि का संकेत होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...