1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya: दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या, पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से आएंगे प्रभु श्रीराम

Ayodhya: दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या, पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से आएंगे प्रभु श्रीराम

दीपोत्सव के लिए अयोध्या नगरी सज गई है। अयोध्या में ऐसी सजावट हुई है कि हर कोई उसे देखना चाह रहा है। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बड़ी संख्या में विशिष्ट जन दीपोत्व में शमिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya: दीपोत्सव के लिए अयोध्या नगरी सज गई है। अयोध्या में ऐसी सजावट हुई है कि हर कोई उसे देखना चाह रहा है। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बड़ी संख्या में विशिष्ट जन दीपोत्व में शमिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- Ayodhya Ramlala Surya Tikal : आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

लिहाजा, वहां पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों के लिए अलग-अलग विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पास जारी किये गये हैं। जिस स्थल के लिए पास है वह उसी स्थल पर रहेगा।

राम की पैड़ी पर 21 लाख दीप जलाने की तैयारी
बता दें कि, दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर 21 लाख दीप जलाने की तैयारी चल रही है। ये एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से आएंगे भगवान श्रीराम
भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...