1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ​बलिया: शव को जल्दी जलाने के लिए डाला पेट्रोल, लकड़ी के साथ चिता पर रखा टायर, पांच सिपाही सस्पेंड

​बलिया: शव को जल्दी जलाने के लिए डाला पेट्रोल, लकड़ी के साथ चिता पर रखा टायर, पांच सिपाही सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बलिया में मानवता का शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां पर गंगा में बहती लाशों को निकालकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान शव के ऊपर पेट्राल छिड़क दिया गया, जिससे वह जल्दी जल जाए। यही नहीं, चिता पर लड़की के साथ टायर भी रख दिए गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में मानवता का शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां पर गंगा में बहती लाशों को निकालकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान शव के ऊपर पेट्राल छिड़क दिया गया, जिससे वह जल्दी जल जाए। यही नहीं, चिता पर लड़की के साथ टायर भी रख दिए गए।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

मानवत को शर्मसार करने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अफसरों ने इसका संज्ञान लिया, जिसके बाद पांच सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी के बनारस, गाजीपुर और बलिया के अलावा बिहार के कुछ जिलों में भी गंगा नदी में लाशें मिली थीं।

प्रशासन ने इन्हें निकलवाकर अंतिम संस्कार का फैसला लिया। इस दौरान बलिया से शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां गंगा नदी से लाशों को निकालने के बाद सही तरीके से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चिता पर लड़की के साथ टायर रखे गए हैं।

शव को जल्दी से जलाने के लिए बीच-बीच में उसपर पेट्रोल भी छिड़का जा रहा है। यह सब सिपाहियों की मौजूदगी मे होता है। गंगा से निकाली लाश को टायर जलाकर किया अंतिम संस्कार, वीडियो वारयल होने पर पांच सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...