1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा

वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) एक अहम सीट है। हमारे नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वे जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) एक अहम सीट है। हमारे नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वे जीत के सभी रिकॉर्ड (Record) तोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं चार दिन के लिए राजस्थान गया था। मैंने वहां की परिस्थितियों को देखा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम डबल डिजिट से अधिक सीटें जीतेंगे।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

10 साल में रिकॉर्ड स्तर पर रुपया गिरा, मीडिया फ्रीडम और हंगर इंडेक्स में देश की रैंक  गिरी

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने कहा कि पिछले 10 साल में रिकॉर्ड स्तर पर रुपया गिरा, मीडिया फ्रीडम और हंगर इंडेक्स में देश की रैंक गिरी। लेकिन इस दौरान जो चीज सबसे ज्यादा गिरी वो है- प्रधानमंत्री पद की गरिमा। बेहद अफसोस की बात है कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को इतना नीचे गिरा दिया है कि इसे संभालते हुए दशकों लग जाएंगे।

देश के प्रधानमंत्री को फूहड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को फूहड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक प्रधानमंत्री का काम समाज को आपस में लड़ाने का नहीं होता। चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस बीच देश हार जाए, संविधान हार जाए, सांप्रदायिक सौहार्द हार जाए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज जो मतदान हो रहा है, उसमें वायनाड काफी महत्वपूर्ण सीट है। क्योंकि यहां से हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी चुनाव लड़ रहे हैं, पिछली बार वह 4 लाख से अधिक वोटों से जीते थे। और इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं, ये हम दावे के साथ कह रहे हैं।

 नरेंद्र मोदी  ने जिस तरह कांग्रेस के मेनिफेस्टो का प्रचार कर उसे घर-घर पहुंचाया, उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद

पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने कहा कि राजस्थान में भी हम डबल डिजिट में सीट लेकर आ रहे हैं। जब मैं कोटा गया तो देखा कि वहां से लोकसभा स्पीकर BJP के प्रत्याशी हैं, चुनाव लड़ रहे हैं। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि इन्होंने पिछले चुनाव से पहले कहा था- मैं यहां से अगला चुनाव तभी लडूंगा, जब यहां एयरपोर्ट लाऊंगा। लेकिन 2019 से 2024 हो गया और हवाई अड्डा नहीं आया, लेकिन फिर भी वह चुनाव लड़ने आ गए। नरेंद्र मोदी  ने जिस तरह कांग्रेस के मेनिफेस्टो का प्रचार कर उसे घर-घर पहुंचाया, उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद। क्योंकि हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम अपने मेनिफेस्टो का प्रचार कर सकें। मोदी जी जहां भी प्रचार करने जाते हैं, कांग्रेस की सीटें बढ़ा देते हैं, हमें उम्मीद है आने वाले 5 चरणों में भी आप ऐसा ही करेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...