नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के पैरों के पास बैठे नजर आते हैं।
पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे, बोले-'चढ़ावा चोरी' पर चुप क्यों हैं नरेंद्र मोदी? राष्ट्रीय सुरक्षा की किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए अनदेखी
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने तस्वीर के साथ लिखा कि ‘RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी (BJP-RSS) का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है।’
दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट
क्या कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत?
पढ़ें :- 3 बहनों की एक ही कैमरामैन से शादी निकली सोशल मीडिया प्रैंक, CWC के सामने कबूली सच्चाई, बोलीं- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा
इस पोस्ट ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या दिग्विजय सिंह ये कहकर कांग्रेस नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से नसीहत दे रहे हैं? क्या यह कांग्रेस संगठन में ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कैडर की कमी पर कटाक्ष है? यह सवाल कांग्रेस के भीतर और बाहर तेजी से उठ रहा है। दिलचस्प यह है कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है, जिससे राजनीतिक पारा और चढ़ गया है।
पोस्ट की टाइमिंग पर सवाल
इस पोस्ट की सबसे अहम बात यह है कि दिग्विजय सिंह यह पोस्ट तब कर रहे हैं, जब CWC की बैठक चल रही है और वे खुद भी बैठक में मौजूद हैं। यह समय और संदेश दोनों ही इस पोस्ट को राजनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं।
पहले भी दी थी कांग्रेस को नसीहत
इससे एक हफ्ते पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को सीधा संदेश देते हुए कहा था कि कांग्रेस पर ध्यान दीजिए। हमें व्यावहारिक विकेंद्रीकरण कार्यशैली की जरूरत है। मुझे उम्मीद है आप ऐसा करेंगे लेकिन समय यह है कि आपको समझना आसान नहीं है।
पढ़ें :- एसी कमरे में बैठी होंगी… कशमीर में 12 साल के बच्चे की शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी , बात FIR तक पहुंची!
@RahulGandhi ji you are absolutely “Bang On” in matters of Socio-Economic Issues. Full Marks.
But now please look at @INCIndia also. Like @ECISVEEP needs Reforms,
So Does Indian National Congress. You have started with “संघटन सृजन” But we need more Pragmatic Decentralised… https://t.co/jmxjtsxtU9— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) December 19, 2025
एक्स पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय ने लिखा कि ‘राहुल जी, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आपकी राय बिल्कुल सटीक है, लेकिन अब कृपया कांग्रेस पर भी ध्यान दें। चुनाव आयोग की तरह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी सुधारों की आवश्यकता है।
दिग्विजय ने आगे कहा कि आपने ‘संघटन’ से शुरुआत की है, लेकिन हमें अधिक व्यावहारिक विकेंद्रीकृत कार्यप्रणाली की आवश्यकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप ऐसा करेंगे क्योंकि मुझे पता है कि आप ऐसा कर सकते हैं। समस्या सिर्फ इतनी है कि आपको मनाना आसान नहीं है। जय सिया राम।’