नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि देश के युवा लड़के और लड़कियां अपनी इच्छाओं और मांगों को बुलंद करने के लिए आंदोलन चाहते हैं।