HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating peas: पीली मटर में छिपा है प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार , सेवन से शरीर को होते हैं कई गजब के फायदे

Benefits of eating peas: पीली मटर में छिपा है प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार , सेवन से शरीर को होते हैं कई गजब के फायदे

मटर का इस्तेमाल चाट और पानी के बताशों को भरने में किया जाता है। अधिकतर घरों में इसकी सब्जी व अन्य चीजों में किया जाता है। क्या आप जानते है मटर सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। अगर नहीं तो चलिए जानते मटर खाने के फायदे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मटर का इस्तेमाल चाट और पानी के बताशों को भरने में किया जाता है। अधिकतर घरों में इसकी सब्जी व अन्य चीजों में किया जाता है। क्या आप जानते है मटर सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। अगर नहीं तो चलिए जानते मटर खाने के फायदे।

पढ़ें :- क्या आप भी रुम में खुशबू के लिए बहुत अधिक करती हैं एयर फ्रेशनर्स का इस्तेमाल, बच्चों की सेहत के लिए है कितना हानिकारक

मटर में पोषक तत्वों का भंडार है। प्रोटीन से भरपूर मटर वेजिटेरियन लोगो के लिए अच्छा ऑप्शन है। मटर का सेवन करने से मांसपेशियों मजबूत होती है। टिश्यूज की मरम्मत होती है औऱ शरीर के विकास में मदद करता है। इतना ही नहीं मटर का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।

मटर में डायटरी फाइबर पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करता है औऱ कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद के साथ पेट की दिक्कतों को कम करता है। जो लोग कब्ज, ब्लोटिंग और पाचन से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते है उनके लिए मटर फायदेमंद हो सकता है।

साथ ही मटर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

मटर में फाइबर अधिक होता है और कम कैलोरी होने की वजह से बार बार भूख नहीं लगती और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे ओवरईटिंग की आदत से बचा जा सकता है और वेट कम होता है।

पढ़ें :- इन फलों को फ्रिज में रखने से नष्ट हो जाते है इसके पोषक तत्व, खाने से होते है सेहत को कई नुकसान

इतना ही नहीं मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने नहीं देता है। मटर में पाया जाने वाला फाइबर और प्रोटीन इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करते है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...