1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी को मानहानि केस में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

राहुल गांधी को मानहानि केस में बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले (Defamation Case) में बेंगलुरु की विशेष अदालत से राहत मिली है। अदालत ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   को जमानत दे दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले (Defamation Case) में बेंगलुरु की विशेष अदालत से राहत मिली है। अदालत ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   को जमानत दे दी। भाजपा (BJP) की कर्नाटक इकाई द्वारा मुख्यधारा के समाचार पत्रों में ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने के मामले में कांग्रेस नेता को कोर्ट ने जमानत दे दी। डीके सुरेश (DK Suresh) की सुरक्षा पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को जमानत दे दी गई है।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा (BJP) सरकार पर 2019-2023 के अपने शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। न्यायाधीश के एन शिवकुमार ने गांधी को 7 जून को बिना किसी चूक के अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...