1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Big Blow : Gautam Adani ने गंवाए 50 हजार करोड़ रुपये, टॉप-10 सूची में छठे स्थान पर पहुंचे

Big Blow : Gautam Adani ने गंवाए 50 हजार करोड़ रुपये, टॉप-10 सूची में छठे स्थान पर पहुंचे

एशिया में सबसे रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। इसके चलते अब वह दुनिया शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि अडानी समूह (Adani Group)  के शेयरों में मंगलवार और बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। एशिया में सबसे रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। इसके चलते अब वह दुनिया शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि अडानी समूह (Adani Group)  के शेयरों में मंगलवार और बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

 

6.42 अरब डॉलर का नुकसान

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई। इसमें 6.42 अरब डॉलर (49 हजार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमी आई। नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट के कारण काफी समय से शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवे पायदान पर काबिज अडानी खिसकर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को भी उनकी नेटवर्थ में 5.19 अरब डॉलर की कमी आई थी।

शेयरों में भारी गिरावट 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

बता दें कि अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी पावर , अडानी टोटल गैस, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है। बता दें कि समूह की कंपनियों के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 34 फीसदी तक टूट चुके हैं। इसका सीधा असर अडानी की संपत्ति पर पड़ा है।

वॉरेन बफेट फिर बने पांचवे अमीर

अमेरिका के दिग्गज निवेशक जो कि छठे स्थान पर थे, वह अब गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, वॉरेन बफेट (Warren Buffet) को भी 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। लेकिन ये घाटा गौतम अडानी (Gautam Adani)  की तुलना में बेहद कम है। वॉरेन बफेट (Warren Buffet)की नेटवर्थ फिलहाल, 113 अरब डॉलर है।

एलन मस्क को जोरदार फायदा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बीते कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहे मस्क को बड़ा फायदा हुआ है। उनकी नेटवर्थ 2.89 अरब डॉलर बढ़कर अब 232 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बता दें कि मंगलवार को 18.5 अरब डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...