1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Big Boss -19 : सलमान खान के साथ ये स्टार्स करेंगे होस्ट, जानिये रियलिटी शो बिगबॉस डिटेल्स?

Big Boss -19 : सलमान खान के साथ ये स्टार्स करेंगे होस्ट, जानिये रियलिटी शो बिगबॉस डिटेल्स?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिगबॉस (Big Boss -19)  लगातार सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब बिगबॉस 19 (Big Boss -19) के लिए फैंस बेताब हैं। इस शो को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट का नाम तो कभी स्टार्ट डेट, लेकिन इस बार कुछ अलग की अपडेट सामने आयी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिगबॉस (Big Boss -19)  लगातार सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब बिगबॉस 19 (Big Boss -19) के लिए फैंस बेताब हैं। इस शो को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट का नाम तो कभी स्टार्ट डेट, लेकिन इस बार कुछ अलग की अपडेट सामने आयी है। जिसे जानकार आप भी शॉक हो जायेंगे। बता दें कि इस बार हर साल कि तरह शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे, लेकिन उनके साथ भी और स्टार्स की एंट्री होगी।

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

इस बार बिगबॉस को कौन करेगा होस्ट ?

एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan)  तो होस्ट ही करेंगे लेकिन उनके साथ और कई एक्टर्स ,फिल्म मेकर्स, प्रोड्यूसर भी दिखाई देंगे। आइए जानते हैं। इस बार भाईजान के साथ फिल्म मेकर करण जौहर , फराह खान और अनिल कपूर दिखेंगे। अनिल कपूर जिसे आप लोग बिगबॉस (Big Boss -19)  होस्ट करते हुए देख चुके हैं।

पहले कहां होगा स्ट्रीम?

रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू गयी है ये शो अगस्त के लास्ट वीक से ऑन एयर होने जा रहा है। कलर्स का ये शो पहले ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसके डेढ़ घंटे बाद ये शो कलर्स पर दिखाया जाएगा, लेकिन पहले ऐसा नहीं था पहले शो टीवी पर सबसे पहले आता था फिर OTT platform पर आता था।

पढ़ें :- अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया ​मूवी का किया प्रोडक्शंस

कौन कौन आ सकता है नज़र?

इस बार धीरे-धीरे शो के कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है। जैसे कि टीवी एक्टर धीरज धूपर, गौतमी कपूर, मुनमुन दत्ता, अलीशा पंवार,अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, अपूर्वा मुखीजा, गौरव तनेजा, पूरव झा, चिंकी मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, कनिका मान, मिस्टर फैसु, राज कुंद्रा, अर्शिफा खान, डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, ममता कुलकर्णी, शरद मल्होत्रा, मिकी मेकओवर,पारस कलनावत,लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी दिखाई दे सकते हैं।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...