1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. दिल्ली में हार बाद आप में बड़ा फेरबदल, पार्टी ने नियुक्त किए नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी

दिल्ली में हार बाद आप में बड़ा फेरबदल, पार्टी ने नियुक्त किए नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी

AAP's new state president, in-charge and co-in-charge: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक बाद आप ने कई राज्यों अपने नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में यह बड़ा फेरबदल हुआ है।

By Abhimanyu 
Updated Date

AAP’s new state president, in-charge and co-in-charge: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक बाद आप ने कई राज्यों अपने नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में यह बड़ा फेरबदल हुआ है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

आम आदमी पार्टी ने गुजरात, गोवा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी बनाया गया है। गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता और सह प्रभारी- अंकुश नारंग जी, आभास चंदेला जी व दीपक सिंगला को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, आप सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मेहराज मलिक को दी गई है। दिल्ली आप का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हम उन लोगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएंगे जिन्होंने हमें वोट दिया और उन लोगों के लिए भी जिन्होंने 2500 रुपये प्रति माह और गैस सिलेंडर के लिए भाजपा को वोट दिया। हम दिल्ली में संगठन को मजबूत करेंगे…भाजपा सरकार को दिल्ली की जनता से किए गए वादों के लिए बजट में प्रावधान करना होगा।”

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...