1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 17 Finale Live : भारती-अभिषेक की कॉमेडी से फिनाले का आगाज, बिग बॉस की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?

Bigg Boss 17 Finale Live : भारती-अभिषेक की कॉमेडी से फिनाले का आगाज, बिग बॉस की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?

Bigg Boss 17 Finale Live : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को अब से कुछ ही घंटो में अपना विजेता मिल जाएगा। 'बिग बॉस सीजन 17' को अपने पांच फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के रूप में मिल चुके हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस साल बिग बॉस की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा

By santosh singh 
Updated Date

Bigg Boss 17 Finale Live : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ को अब से कुछ ही घंटो में अपना विजेता मिल जाएगा। ‘बिग बॉस सीजन 17’ को अपने पांच फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के रूप में मिल चुके हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस साल बिग बॉस की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

भारती और अभिषेक की कॉमेडी से गुलजार हुआ बिग बॉस 17 का घर। शो के कंटेस्टेंट एक दूसरे की नकल उतारते नजर आए। अब आगे कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। टीवी का विवादित शो बिग बॉस 17 के फिनाले का आगाज हो चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब देखना है किसके सिर पर बिग बॉ 17 का ताज सजता है।

टीवी के छोटे भाईजान यानी की अब्दू रोजिक बिग बॉस 17 के फिनाले में पहुंच चुके हैं। अब्दू ने मुनव्वर को पूरा सपोर्ट किया है और उन्हें ही शो का विनर भी बताया है। इसी के साथ उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।

वोटिंग ट्रेंड ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर

बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स वोटिंग ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम विजेता की लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहा है। दूसरे नंबर पर अभिषेक हैं। अब देखना है कि क्या जनता का फैसला ही बिग बॉस 17 का फैसला होता है।

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...