टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' ('Bigg Boss 17') में नजर आईं सोनिया बंसल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब (suddenly ill) हो गई है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
‘Bigg Boss 17’: टीवी के फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (‘Bigg Boss 17’) में नजर आईं सोनिया बंसल (Sonia Bansal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब (Suddenly ill) हो गई है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें, कि सोनिया बंसल (Sonia Bansal) ने बिग बॉस 17 में अपनी क्यूटनेस और स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। शो में भले ही एक्ट्रेस का जादू ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया हो, लेकिन सोनिया (Sonia Bansal) ने घर से बाहर आकर खूब फेम कमाया।
इस समय सोनिया बंसल (Sonia Bansal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बेड पर दर्द में तड़पती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोनिया (Sonia Bansal) की हालत काफी खराब है। दर्द में सोनिया की आंखे बंद है और चेहरे पर थकान भी देखी जा रही है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
इस वीडियो को देखने के बाद सोनिया बंसल के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कथित तौर पर सोनिया बंसल पिछले 4 महीने से पैनिक अटैक की समस्या से जूझ रही हैं। इसके अलावा उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी भी कई तरह की परेशानी है।