1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Floor Test: आरजेडी को बड़ा झटका, तीन विधायक पाला बदलकर नीतीश कुमार के साथ आए

Bihar Floor Test: आरजेडी को बड़ा झटका, तीन विधायक पाला बदलकर नीतीश कुमार के साथ आए

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुत साबित करना है। उससे पहले बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। एक ओर बीजेपी-जेडीयू की ओर से पर्याप्त संख्या का दावा किया गया, वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से कहा गया कि बिहार में ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन भारी पड़ रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Floor Test:  बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुत साबित करना है। उससे पहले बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। एक ओर बीजेपी-जेडीयू की ओर से पर्याप्त संख्या का दावा किया गया, वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से कहा गया कि बिहार में ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन भारी पड़ रहा है। इन सबके बीच सदन की कार्रवाई शुरू हो गयी है। इन सबके बीच बिहार के विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी अपने पद से हटा दिए गए हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले अवध बिहारी चौधरी को हटाए जाने का प्रस्ताव सदन में पास हो गया है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

आरजेडी को लगा बड़ा झटका
इस बीच आरजेडी के तीन विधायक पाला बदलकर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के खेमे में जा चुके हैं। विधानसभा में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार के साथ ही दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा विधानसभा में मौजूद हैं। वहीं बीजेपी, आरजेडी के सभी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। हालांकि, एनडीए खेमे के पांच विधायक अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

वहीं, बिहार विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। आज भाजपा को लेकर अमर्यादित बयान दिया। सदन में बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि आपसी भाईचारे की जीत होगी और नफरत की हार होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...