1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: IPS आलोक राज बने बिहार के कार्यकारी डीजीपी, इनके बारे में जानिए

Bihar News: IPS आलोक राज बने बिहार के कार्यकारी डीजीपी, इनके बारे में जानिए

आईपीएस अफसर आलोक राज को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अफस हैं, जो आरएस भट्टी की जगह लेंगे। भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। आईपीएस अफसर आलोक राज को बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अफस हैं, जो आरएस भट्टी की जगह लेंगे। भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक बनाया गया है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

बताया जा रहा है कि, आज उन्होंने मुख्यमंत्री नतीश कुमार से मुलाकात की थी, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि, आलोक राज को बिहार का डीजीपी बनाया जाएगा। इससे पहले डीजीपी की रेस में दो और नाम शोभा आहोतकर और विनय कुमार का चल रहा था। जिसमें आलोक राज सबसे सीनियर हैं। आलोक राज बैच 1989, शोभा अहोतकर 1990 और विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

बता दें कि, गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक आलोक राज अपने दायित्वों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक, पटना के प्रभार में भी रहेंगे। आलोक राज पूर्णकालिन पद नहीं दिया गया है, फिलहाल वो प्रभार में रहेंगे। माना जा रहा है कि वो 31 दिसंबर 2025, यानी बिहार विधानसभा चुनाव कराने तक डीजीपी रहेंगे।

 

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...