1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Politics : शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने, धरने पर दोनों पक्ष

Bihar Politics : शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने, धरने पर दोनों पक्ष

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र (Bihar Assembly Winter Session) का शुक्रवार को आखिरी दिन है। विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi) अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bihar Politics : बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र (Bihar Assembly Winter Session) का शुक्रवार को आखिरी दिन है। विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi) अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Sinha) सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के इस्तीफे की मांग की।

पढ़ें :- कोई नई सोच तो है नहीं, वे हम लोगों की ही सोच पर चल रहे हैं...तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

हंगामे के बीच चौथे दिन यानी गुरुवार को विधानसभा आरक्षण संरक्षण विधेयक 2023 (Assembly Reservation Protection Bill 2023) पास हो गया। भाजपा ने भी अपना समर्थन दिया। आज सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा फिर से हंगामा कर सकती है। गुरुवार को आरक्षण संशोधन बिल पेश करते वक्त सीएम नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar)   फिर से भड़क गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद भाजपा ने इसका विरोध किया था। भाजपा ने इसे दलित का अपमान बताया था। इधर, जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi) आज इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिल सकते हैं। भाजपा नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिया है कि इस मुद्दे पर विरोध करेगी। आज प्रदर्शन की तैयारी में हैं।

विधानसभा सत्र (Assembly Session) के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi)  अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Sinha)  ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)   ने दलित समाज का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कुछ भाजपा नेता सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar)   के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने उनका अपमान किया, वह बेहद ही गलत और अन्यायपूर्ण है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह राज्य हित में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

विपक्ष का विरोध प्रदर्शन देख महागठबंधन के नेता भी विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का विरोध कर रहे हैं। हाथ में तख्तियां लेकर महागठबंधन के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, सदन के अंदर हंगामा देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Assembly Speaker Avadh Bihari Chaudhary) ने विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

पढ़ें :- बिहार में भाजपा के सिरदर्द बनी चाचा-भतीजे की लड़ाई, पशुपति पारस ने ठुकराया चिराग के साथ मिलने का ऑफर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...