1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Politics : ठाकुर Vs ब्राह्मण जंग में अब कूदी बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद ने मनोज झा को दिया मुंहतोड़ जवाब

Bihar Politics : ठाकुर Vs ब्राह्मण जंग में अब कूदी बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद ने मनोज झा को दिया मुंहतोड़ जवाब

बिहार (Bihar) में ब्राह्मण बनाम ठाकुर (Thakur vs Brahmin) विवाद को लेकर आरजेडी (RJD) में तलवार खिंच चुकी हैं। राजद विधायक चेतन आनंद (RJD MLA Chetan Anand) के बाद आनंद मोहन (Anand Mohan) की बेटी सुरभि आनंद सिंह (Surabhi Anand Singh) ने राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) को मुहंतोड़ जवाब दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार (Bihar) में ब्राह्मण बनाम ठाकुर (Thakur vs Brahmin) विवाद को लेकर आरजेडी (RJD) में तलवार खिंच चुकी हैं। राजद विधायक चेतन आनंद (RJD MLA Chetan Anand) के बाद आनंद मोहन (Anand Mohan) की बेटी सुरभि आनंद सिंह (Surabhi Anand Singh) ने राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) को मुहंतोड़ जवाब दिया है। सुरभि आनंद सिंह (Surabhi Anand Singh) ने कहा कि आपने संसद में अपने अंदर के ‘ठाकुर’ को मारने की बात की थी ना। अब हमारी भी सुनिए- ठाकुर होना आसान नहीं होता!

पढ़ें :- बिहार में भाजपा के सिरदर्द बनी चाचा-भतीजे की लड़ाई, पशुपति पारस ने ठुकराया चिराग के साथ मिलने का ऑफर

बता दें कि राजद के अंदर ताजा विवाद के पीछे की वजह पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Rajya Sabha MP Manoj Jha) की टिप्पणी है। ये टिप्पणी मनोज ने महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में की थी। मनोज झा (Manoj Jha)ने ओम प्रकाश वाल्मीकि (Om Prakash Valmiki) की कविता पढ़ते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था।

मनोज झा ने कविता पढ़ी थी कि- ‘चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ठाकुर का भूख रोटी की, रोटी बाजरे की, बाजरा खेत का, खेत ठाकुर का बैल ठाकुर का, हल ठाकुर का, हल की मूठ पर हथेली अपनी, फसल ठाकुर की कुआं ठाकुर का, पानी ठाकुर का, खेत-खलिहान ठाकुर के, गली-मोहल्ले ठाकुर के फिर अपना क्या? वो ठाकुर मैं भी हूं, वो ठाकुर संसद में है वो ठाकुर विश्वविद्यालयों में है वो ठाकुर विधायिका को कंट्रोल करता है इस ठाकुर को मारो, जो हमारे अंदर है।’

मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा राज्यसभा में पढ़ी गई इस कविता के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जब ये कविता पढ़ी तो बाहुबली नेता आनंद मोहन (Bahubali leader Anand Mohan) समेत उनके विधायक बेटे चेतन आनंद और बेटी सुरभि आनंद (Surabhi Anand) ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले चेतन आनंद ने कहा कि ‘ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलता है और समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है। ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतन आनंद ने यह भी कहा कि मनोज झा के बयान से तेजस्वी यादव के राजद को A to Z की पार्टी बनाने के कदम को झटका लगा है।

वहीं अब आनंद मोहन (Anand Mohan) की बेटी सुरभि आनंद (Surabhi Anand) ने मनोज झा (Manoj Jha)  को टैग करते हुए ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि आपने संसद में अपने अंदर के ‘ठाकुर’ को मारने कि बात की थी ना, अब हमारी भी सुनिए-

पढ़ें :- जनविश्वास महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी को हराने का दिया मंत्र, बोले- बिहार120 हटाओ, देश बचाओ...

#ठाकुर होना आसान नहीं होता!

ठाकुर होना आसान नहीं होता!
“कभी कासिम तो कभी गजनी से भिड़ा ठाकुर!
हार तो तय थी… पर लड़ा ठाकुर!
हारना ही था उसे, वो अकेला लड़ा था,
क्या जन्मभूमि ये तुम्हारी नहीं थी?
फिर क्यों अकेला लड़ा ठाकुर?
बीवी सती हुई, बच्चे अनाथ!!
हिन्दू तो बचा पर, भरी जवानी में मरा ठाकुर!
सदियों से रक्त दे माटी को सींचा,
जन जन्मभूमि और धर्म की वेदी पर मिटा ठाकुर!
जिनके लिए सब कुछ खोया,
क्यों उनकी ही नजरों में बुरा?
फिल्मों का ठाकुर!
कहानियों-किस्सों का ठाकुर!
कविताओं का ठाकुर!
जब दुबक बैठे थे घरों में सब तमाशबीन,
तब पीढियां युद्धभूमि में बलिदान कर रहा था ठाकुर,
आज बुद्धिजीवी पानी पी पीकर बरगलाते और कोसते कि आखिर कौन है ये ठाकुर..?
कौन बताए उन्हें कि कफन केशरिया करके,
मूंछों पर ताव देकर मौत को गले लगाने वाला जांबाज ही था ठाकुर।”

पढ़ें :- Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस और राजद में टूट

इस मामले को लेकर उधर भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने भी राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha)  के बयान की निंदा की है। भाजपा (BJP ) ने कहा है कि राजद (RJD )हमेशा से ही राजपूत विरोधी पार्टी रही है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह (BJP spokesperson Arvind Kumar Singh) ने कहा कि ‘आरजेडी (RJD वोट की राजनीति के लिए राजपूत समाज को बदनाम कर रही है।

आनंद मोहन (Anand Mohan)बोले- मैंने भी कविता लिखी है, वक्त पर खुलासा करूंगा आनंद मोहन (Anand Mohan) ने कहा कि अगर मनोज झा (Manoj Jha) ने माफी नहीं मांगी तो लोकसभा का घेराव करेंगे। मैंने भी कविता लिखी है। वक्त आने पर खुलासा करूंगा। बाहुबली नहीं, बल्कि कलमबली कहो। इमरजेंसी में जेल गया। मुझे किसी से मिलने का समय नहीं चाहिए, खुद बुलाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...