1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा, लोगों ने दो चीजें देखीं…17 साल बनाम 17 महीने: तेजस्वी यादव

बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा, लोगों ने दो चीजें देखीं…17 साल बनाम 17 महीने: तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव के एलान होते ही देश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। बिहार की राजनीति को लेकर भी राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, इस बार लोगों ने दो चीजें देखीं हैं 17 साल बनाम 17 महीने के काम को।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के एलान होते ही देश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। बिहार की राजनीति को लेकर भी राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, इस बार लोगों ने दो चीजें देखीं हैं 17 साल बनाम 17 महीने के काम को।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व की शुरूआत हो गयी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा…मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है? न बिहार को विशेष पैकेज दिए न ही कोई काम किया।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार की तरफ से कोई काम नहीं किया गया।
इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही CM कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...