बिजनेसमैन संजय कपूर से पहले करिश्मा अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थीं. यहां तक की दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन इससे पहले कि दोनों शादी के बंधन में बंधते एक महिला दोनों के बीच विलेन बन गई। इस महिला की वजह से करिश्मा और अभिषेक के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गए।
नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत और सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों में एक करिश्मा कपूर कुछ दिनों बाद ही 47 साल की हो जाएंगी। फिल्म इंडस्ट्री में करिश्मा को लोलो के नाम से भी जाना जाता है। वो इन दिनों भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव न हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं।
वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। लेकिन अगर हम बात करें उनकी निजी ज़िंदगी की तो उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक के बाद फिलहाल करिश्मा सिंगल हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन संजय कपूर से पहले करिश्मा अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थीं। यहां तक की दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन इससे पहले कि दोनों शादी के बंधन में बंधते एक महिला दोनों के बीच विलेन बन गई। इस महिला की वजह से करिश्मा और अभिषेक के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गए। आखिर कौन थी वो महिला जिसने दो दिलों को जुड़ने से पहले ही तोड़ दिया। आइए जानते हैं…
View this post on Instagram
पढ़ें :- Sofia Ansari $exy Video : रंगों के जश्न में डूबी दिखीं सोफिया अंसारी, टाइट टॉप पहनकर खेली होली, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज
बताया जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे। लेकिन बावजूद इसके करिश्मा ने अपने दिल की आवाज़ सुनी और अभिषेक से सगाई कर ली। जब करिश्मा और अभिषेक की प्रेम कहानी के चर्चे मशहूर हुए तब करिश्मा एक कामयाब हिरोइन हुआ करती थीं। जबकि अभिषेक की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Mia Khalifa Video : एक्स एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने फैशन शो में बिखेरा जलवा, व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
बबीता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक कामयाब नहीं हुए तो क्या होगा। इसी बात के डर से बबीता ने करिश्मा को अभिषेक से सगाई तोड़ने के लिए कहा। आखिरकार करिश्मा को अपनी मां के जिद के आगे झुकना ही पड़ा और उन्होंने खुद सगाई तोड़ने का फैसला कर लिया।
View this post on Instagram
करिश्मा से सगाई टूट जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। लेकिन करिश्मा अभिषेक का पहला प्यार है। करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। लेकिन दोनों के प्यार की शुरूआत हुई अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद। हालांकि दुनिया के सामने दोनों ने कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया. जब दोनों के रिलेशनशिप में थे उसी दौरान अभिषेक को पहली फिल्म ‘रेफ्यूजी’ मिली और इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं।
पढ़ें :- ग्रे हाफ टीशर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक सनग्सैसेस, नोरा के सिंंपल लुक ने लूटा फैंस का दिल
View this post on Instagram
बताया जाता है कि करीना सेट पर भी अभिषेक को जीजू कहकर बुलाया करती थी और अभिषेक से मिलने के लिए करिश्मा अक्सर फिल्म के सेट पर आया करती थीं। दोनों के प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया और दोनों की सगाई भी हो गई। लेकिन सगाई के बाद इन दोनों प्रेमियों के प्यार को किसी की नज़र लग गई।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि करिश्मा की मां बबीता अगर दोनों के रिश्ते में विलेन न बनती तो आज करिश्मा और अभिषेक एक साथ होते। लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था तभी तो सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने अचानक ही दिल्ली के एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली और अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली।