1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सैम पित्रोदा के बयान पर फायर हुई बीजेपी,जानें भारत की विविधता पर क्या कही बात?

सैम पित्रोदा के बयान पर फायर हुई बीजेपी,जानें भारत की विविधता पर क्या कही बात?

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Congress Leader Sam Pitroda) ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है, जिस बीजेपी (BJP) एक फिर आग बबूला हो गई है। बता दें कि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने भारत की विविधता (Diversity of India) पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Congress Leader Sam Pitroda) ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है, जिस बीजेपी (BJP) एक फिर आग बबूला हो गई है। बता दें कि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने भारत की विविधता (Diversity of India) पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। हाल ही में सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने विरासत टैक्स (Inheritance Tax)  को लेकर टिप्पणी की थी, पित्रोदा के उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था।

पढ़ें :- Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय सहायक उच्चायोग पर पत्थरबाजी

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत, लोकपाल का आदेश हाईकोर्ट ने किया रद्द, CBI को मिली थी आरोपपत्र दाखिल करने की अनुमति

भारत की विविधता पर पित्रोदा ने कही ये बात

अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन (English Newspaper The Statesman) को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।’ पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  के बयान पर भाजपा (BJP)  नेताओं ने निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।’

विरासत टैक्स वाले बयान पर भी हुआ था विवाद

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Overseas Congress President Sam Pitroda) ने बीते दिनों विरासत टैक्स (Inheritance Tax) को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘अमेरिका में एक विरासत टैक्स (Inheritance Tax) होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स (Inheritance Tax) अपने पास रख लेती है। यह एक रोचक कानून है। यह कहता है कि अगर आपने संपत्ति बनाई है और आप दुनिया छोड़कर जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़कर जानी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी और मुझे भी ये सही लगता है।’

पढ़ें :- UP Legislature Winter Session 2025 : सीएम योगी, बोले- सरकार वंदे मातरम सहित हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

भाजपा (BJP)  ने सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था। अक्सर चुनावी सभाओं में बीजेपी (BJP)  कहती है कि कांग्रेस लोगों की निजी संपत्ति छीनना चाहती है। पित्रोदा के इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को बचाव में उतरना पड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...