HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बीजेपी के दिग्गज नेता का हुआ निधन, पार्टी छाई में शोक की लहर

बीजेपी के दिग्गज नेता का हुआ निधन, पार्टी छाई में शोक की लहर

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 8बार के विधायक हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से बीजेपी (BJP)  और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami) हरबंस कपूर (Harbans Kapoor)  के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 8बार के विधायक हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से बीजेपी (BJP)  और प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami) हरबंस कपूर (Harbans Kapoor)  के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। उन्होंंने भगवान से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की। बता दें कि हरबंस कपूर (Harbans Kapoor)  पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष (Formerly Speaker of Uttarakhand Legislative Assembly) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात तक उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में भी प्रतिभाग किया था। वह अभी 75 साल के थे।

पढ़ें :- UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान

बता दें कि 1985 में पहली बार हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट (Hira Singh Bisht) से चुनाव हार गए। इसके बादइ 1989 के विधानसभा चुनाव में फिर उनका मुकाबला हीरा सिंह बिष्ट (Hira Singh Bisht) से हुआ और हरबंश कपूर पहली बार विधायक बने। उसके बाद से कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे मौजूदा विधानसभा में आठवीं बार के विधायक थे, उनका किला भेदने में विपक्ष सफल नहीं हो पाया। हरबंस बीजेपी (BJP) की पहली निर्वाचित सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे। उनकी कैंट इलाके में मजबूत पकड़ थी। अपने राजनीतिक जीवन में विधायक हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) ने लगातार आठ बार चुनाव जीता। वरिष्ठ विधायक और जनता से जुड़ाव होने के कारण हरबंस कूपर काफी लोकप्रिय थे। वह यूपी सरकार के समय में शहरी विकास मंत्री भी रहे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (Uttarakhand Assembly Speaker Premchand Agarwal) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर (Harbans Kapoor)  का निधन एक युग का अंत है। इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है।आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाली एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।

बीजेपी के सभी कार्यक्रम स्थगित

भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर (Harbans Kapoor) के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में सोमवार को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

पढ़ें :- मिल्कीपुर उपचुनाव टलना तय, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अब 15 दिन के लिए टली सुनवाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...