Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देवप्रयाग हालात का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी और विधायक बाल-बाल बचे, देखें भूस्खलन का खौफनाक वीडियो

देवप्रयाग हालात का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी और विधायक बाल-बाल बचे, देखें भूस्खलन का खौफनाक वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद अनिल बलूनी (BJP MP Anil Baluni) व विधायक विनोद कंडारी (MLA Vinod Kandhari) के वाहन के देवप्रयाग डिग्री कॉलेज (Devprayag Degree College) के निकट पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दोनों वाहन से देवप्रयाग (Devprayag) में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आ रहे थे। इसी दौरान डिग्री काॅलेज के निकट पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे उनका वाहन मलबे मेें फंस गया।

पढ़ें :- जबलपुर क्रूज त्रासदी में लाइफ जैकेट से क्यों नहीं बच पायी जान? सवालों के घेरे में मध्य-प्रदेश पर्यटन विभाग

गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे मलबे से कोई चोटिल नहीं हुआ। इसके बाद सांसद बलूनी तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग तक पहुंचे। यहां सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके सरकारी वाहन को निकालने के लिए एनएच की ओर से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।

भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है उत्तराखंड

सांसद अनिल बलूनी (BJP MP Anil Baluni)  ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना करता हूं। आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ (NDRF-SDRF) के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं।’

 

पढ़ें :- प्रयागराज में बड़ा हादसा: धमाके से ढहा कोल्ड स्टोरेज , 20 लोगों के दबे होने की आशंका, कई मजदूरों की मौत
Advertisement