1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का मौलाना को करारा जवाब, बोलीं- ‘मैं महाकाल और अजमेर शरीफ भी जाऊंगी ‘, लोग जो चाहे कहें

मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का मौलाना को करारा जवाब, बोलीं- ‘मैं महाकाल और अजमेर शरीफ भी जाऊंगी ‘, लोग जो चाहे कहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जाती हैं। हालांकि इस बार उनकी यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि यूपी के इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi) ने अभिनेत्री के हिंदू तीर्थ स्थल पर प्रार्थना करने को लेकर एक फतवा जारी किया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जाती हैं। हालांकि इस बार उनकी यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि यूपी के इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi) ने अभिनेत्री के हिंदू तीर्थ स्थल (Hindu pilgrimage sites) पर प्रार्थना करने को लेकर एक फतवा जारी किया है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक पुरानी स्टेटमेंट भी वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने मंदिर दर्शन पर ट्रोल होने पर करारा जवाब दिया था।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

सारा के खिलाफ क्यों जारी हुआ फतवा?

बता दें कि रविवार, 25 अक्टूबर को सारा को केदारनाथ दर्शन (Visiting Kedarnath) के लिए कतार में खड़े देखा गया था। प्रार्थना करने के बाद, अभिनेत्री को मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए देखा गया। इसके बाद एक वीडियो बयान में, इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi) ने कहा कि किसी दूसरे धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करना शरिया के तहत जायज नहीं है और हराम है। उन्होंने सारा से अल्लाह से माफी मांगने और “एक दोषी व्यक्ति की तरह” पश्चाताप करने को भी कहा। वीडियो में मौलाना ने कहा कि कई युवाओं ने मुझसे पूछा है कि क्या केदारनाथ में सारा का पूजा करना शरिया के अनुसार जायज है? मैं ये क्लियर कर देना चाहता हूं कि ऐसे काम जायज नहीं हैं।

फतवे पर सारा ने दिया था करारा जवाब

यह पहली बार नहीं है जब सारा को केदारनाथ जाने को लेकर धार्मिक हस्तियों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस को मंदिर दर्शन करने पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। लेकिन सारा ने इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया था। साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए, आपके लिए काम करती हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आता है, तो मुझे बुरा लगेगा, लेकिन मेरी अपनी निजी मान्यताएं हैं।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जिस श्रद्धा के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं वहां जाना जारी रखूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आपको किसी जगह की एनर्जी पसंद आनी चाहिए। मैं ऊर्जा में विश्वास रखती हूं।

पढ़ें :- अभिनेत्री शर्वरी का सपना हुआ सच, फिल्ममेकर बड़जात्या ने दिया खास तोहफा

सारा अली खान वर्क फ्रंट

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हाल ही में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 7 दिनो में इसने 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।.

पढ़ें :- पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...