HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बोले- अगर मुंह खोले तो कहलाएंगे बागी, बाढ़ राहत प्रबंधन को लेकर सरकार पर साधा निशाना

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बोले- अगर मुंह खोले तो कहलाएंगे बागी, बाढ़ राहत प्रबंधन को लेकर सरकार पर साधा निशाना

कैसरगंज लोकसभा सीट से BJP सांसद बृजभूषण शरण अपने बेवाक बयानों को लेकर से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर बाढ़ को लेकर बरती गई बदइंतजामी को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इससे पहले बाढ़ आने से पहले समीक्षा बैठक होती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा दु:ख की बात ये है कि हम अपनी समस्या को लेकर रो भी नहीं सकते।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोंडा। कैसरगंज लोकसभा सीट से BJP सांसद बृजभूषण शरण अपने बेवाक बयानों को लेकर से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर बाढ़ को लेकर बरती गई बदइंतजामी को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इससे पहले बाढ़ आने से पहले समीक्षा बैठक होती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा दु:ख की बात ये है कि हम अपनी समस्या को लेकर रो भी नहीं सकते।

पढ़ें :- विभिन्न जनपदों के चोरी की पांच बाइक व मास्टर चाभी के साथ एक शख्स गिरफ्तार

जिला प्रशासन पर निकाली भड़ास

बता दें कि यूपी के कई जिले अभी बाढ़ के चपेट में हैं। कई जिलों में भारी बारिश के कारण लोगों के घर, खेत बाढ़ में डूब गए हैं। लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर है। बता दें कि इस दौरान सांसद अपने क्षेत्र में मुआयने पर निकले थे। मीडिया ने जब उनसे प्रशासन के राहत शिविरों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि प्रशासन कहां है? पहले बाढ़ आने से पहले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक होती थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सब लोग मिलकर तैयारी करते थे और लोगों को कम से कम नुकसान होता था। अब तो हम लोग सिर्फ भगवान के भरोसे बैठे है। कब पानी टूटेगा और हम लोगों की समस्याएं कम होंगी। प्रशासन नाम की चीज नहीं है।

अगर मुंह खोला तो कहलाएंगे बागी

बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र की समस्या को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पहले तो हम लोग बोल भी लेते थे और सरकार से सवाल भी कर लेते थे। अब तो अगर हम बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे। बस चुप रहने में ही हमारी भलाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बाद भी सबसे ज्यादा दुःख की बात तो ये है कि अब हम अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर किसी के सामने रो भी नहीं सकते।

सरकार के बाढ़ राहत के प्रबंधन पर उठाया सवाल

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने जिला प्रशासन और सरकार के द्वारा किए जा रहे बाढ़ राहत के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और जिनको चलने में समस्या है। उन लोगों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया है।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...