1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने कहा-झूठ बोलना इनकी फितरत हो चुकी है, जानबूझ कर पिछड़ों का किया अपमान

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने कहा-झूठ बोलना इनकी फितरत हो चुकी है, जानबूझ कर पिछड़ों का किया अपमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे। इसके बाद भाजपा की तरफ से भी पलटवार किया गया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता करके कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे। इसके बाद भाजपा (BJP)  की तरफ से भी पलटवार किया गया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने प्रेसवार्ता करके कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है।

पढ़ें :- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान: "नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं"

आज अपनी प्रेस वार्ता में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे। भाजपा नेता ने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  अगर सोच-समझ कर बोलते हैं तो भाजपा ये मानती है कि उन्होंने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इसकी भर्त्सना करती है। इसके साथ ही कहा कि, आज राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि मैंने लंदन में कुछ नहीं कहा था।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और यूरोपियन देश ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है। राहुल गांधी ने शिकायत की थी कि उनके फोन में पेगासस है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहे जाने पर वह अपने फोन की चेकिंग कराने नहीं गए, कहीं उनका फोन वास्तव में खराब तो नहीं हो गया। वह क्यों नहीं गया? वह वास्तव में डर गया था।

रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad)  ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है, एक धब्बा नहीं है, 9 साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं। यही नहीं उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और कुछ नहीं बल्कि कट, भ्रष्टाचार और कमीशन की पार्टी है।

 

पढ़ें :- आपने 'नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल' खोल रखा है, राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पलटवार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...