HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. साल 2022 का आखिरी शुक्रवार बना ‘Black Friday’, आंख खुलते ही तीन दुखद खबरों दुनिया हुई रूबरू

साल 2022 का आखिरी शुक्रवार बना ‘Black Friday’, आंख खुलते ही तीन दुखद खबरों दुनिया हुई रूबरू

साल 2022 के आखिरी शुक्रवार की सुबह दुनिया के लिए बड़ी मनहूस खबरें लेकर सामने आया। आज का दिन शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा। सुबह आंख खुलते ही तीन दुखद घटनाएं सामने आईं। आधी रात को दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले के निधन की खबर आई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2022 के आखिरी शुक्रवार की सुबह दुनिया के लिए बड़ी मनहूस खबरें लेकर सामने आया। आज का दिन शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा। सुबह आंख खुलते ही तीन दुखद घटनाएं सामने आईं। आधी रात को दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले के निधन की खबर आई। इसके बाद शुक्रवार सुबह 3.30 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का निधन हो गया। इसके बाद एक और दुखद खबर सामने आई। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

पढ़ें :- दिवाली-छठ में वेटिंग टिकट को लेकर न हों परेशान, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया ये बड़ा कदम

पीएम मोदी की मां हीरा बा का निधन

पीएम मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हुआ है। बता दें कि हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया। पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले पीएम मोदी ने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

ब्राजील फुटबॉलर पेले का निधन

ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था और वह पिछले कुछ दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे। ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहना गलत नहीं होगा। पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो। पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था। लेकिन शानदार खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था। पेले को ‘ब्लैक पर्ल’, ‘किंग ऑफ फुटबॉल’, ‘किंग पेले’ जैसे कई सारे निकनेम मिले। पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे।

पढ़ें :- कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये है मामला

ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का रूड़की मेंएक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा दिल्ली से रुड़की जाते समय गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...