1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bondi Beach New Video : निहत्थे व्यक्ति ने फायरिंग करते हमलावर को जांबाज शख्स ने पकड़ा, फिर मारी गोली, बना सोशल मीडिया का हीरो

Bondi Beach New Video : निहत्थे व्यक्ति ने फायरिंग करते हमलावर को जांबाज शख्स ने पकड़ा, फिर मारी गोली, बना सोशल मीडिया का हीरो

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई फायरिंग का सबसे ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें एक निहत्थे व्यक्ति ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। हालांकि इसके बाद भी घायल हमलावर भागता रहा। हमलावर को पकड़ने वाला शख्स अब सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई फायरिंग का सबसे ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें एक निहत्थे व्यक्ति ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। हालांकि इसके बाद भी घायल हमलावर भागता रहा। हमलावर को पकड़ने वाला शख्स अब सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं। एक हमलावर भी मौके पर मारा गया है, जबकि दूसरा घायल है।

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने व्यक्त किया शोक, हमले में मारे गए दस लोग

जांबाज शख्स ने हमलावर को ऐसे किया काबू

पढ़ें :- Bondi Beach Shootout : कैसे मौत बरसा रहे थे आतंकी? सामने आया ड्रोन वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर एक पेड़ की आड़ लेकर हथियार से लोगों पर गोलियां बरसा रहा है। इसी दौरान उसके पीछे साइड से एक निहत्था आदमी हमलावर को पकड़ने की हिम्मत जुटाता है। वह धीरे-धीरे हमलावर को आभास कराए बगैर उसकी ओर दौड़ता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। फिर उसका हथियार छीन कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है।

इसके बाद हमलावर घायल हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह भागता है। इस दौरान राइफल में संभवतः गोलियां खत्म हो जाती हैं। इसके बाद हमलावर को पकड़ने वाला व्यक्ति हथियार को पेड़ की आड़ में रख देता है। बाद में हमलावर को कुछ अन्य लोग पत्थर मारकर भगाते देखे जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...