1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यहां सिंगल, डबल दोनों इंजन लगे हैं लेकिन कोई काम नहीं आ रहा, रायबरेली में राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे: सचिन पायलट

यहां सिंगल, डबल दोनों इंजन लगे हैं लेकिन कोई काम नहीं आ रहा, रायबरेली में राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे: सचिन पायलट

लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब पांचवे चरण की तैयारियों को राजनीति दलों ने तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली की सीट पर सबकी नजर है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब पांचवे चरण की तैयारियों को राजनीति दलों ने तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली की सीट पर सबकी नजर है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता इस सीट पर चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी की रिकॉर्ड मतों से जीत के दावे कर रहे हैं।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि, रायबरेली का चुनाव एकतरफा है और यहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। भाजपा पूरी ताकत और संसाधन लगा रही है, सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। यहां सिंगल, डबल दोनों इंजन लगे हैं लेकिन कोई काम नहीं आ रहा। जाति, धर्म से ऊपर उठकर यह चुनाव है, रायबरेली के लोग राहुल गांधी को आशीर्वाद देने के लिए उत्सुक हैं और वे उन्हें भारी मतों से जिताएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...