1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking- लखनऊ में महिला का रेप और हत्या करने वाला लुटेरा एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर

Breaking- लखनऊ में महिला का रेप और हत्या करने वाला लुटेरा एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर

यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या और रेप की कोशिश करने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से महिला को अगवा कर मलिहाबाद में लूट, हत्या और रेप का प्रयास करने का आरोपी ऑटो ड्राइवर अजय द्विवेदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या और रेप की कोशिश करने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से महिला को अगवा कर मलिहाबाद में लूट, हत्या और रेप का प्रयास करने का आरोपी ऑटो ड्राइवर अजय द्विवेदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। आरोपी अजय के ऊपर शुक्रवार को ही एक लाख का इनामी घोषित हुआ था।

पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद  

पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी अजय द्विवेदी के पास से दिवंगत पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले में एक अन्य आरोपी दिनेश को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी अजय के साथ शुक्रवार शाम को मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली से आरोपी की मौत हो गई। आरोपी पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे। आरोपी पहले भी रेप के आरोप में जेल जा चुका था।

सात पुलिसकर्मी इसी मामले में गुरुवार को हुए थे सस्पेंड

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

इसी मामले में गुरुवार को आलमबाग थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपराध कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आलमबाग के थाना प्रभारी कपिल गौतम, पुलिस चौकी बस स्टैंड के उप निरीक्षक राम बहादुर, रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक कमरुज्जमा, रात्रि ड्यूटी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और विजया यादव, पीआरवी 4821 के कमांडर शिव नंद सिंह समेत दो पुलिसकर्मी, हेड कांस्टेबल पंकज यादव समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वे सतर्क नहीं रहे। पुलिस चौकी पर कोई नहीं मिला और तड़के इलाके में पीआरवी वैन भी सक्रिय नहीं थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...