Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग

BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपना अत्याधुनिक सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। टैक्स सहित इस फोन की कुल कीमत ₹1,34,166 तय की गई है। कंपनी ने इसे ‘Communication Beyond Boundaries’ थीम के अंतर्गत पेश किया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के उन सुदूर और दुर्गम इलाकों में बिना रूकावट कनेक्टिविटी देना है जहां मोबाइल टावर मौजूद नहीं होते हैं। आपको बता दे कि यह फोन ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर इनमारसैट (Inmarsat) के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो सिम कार्ड के सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़कर काम करता है।

पढ़ें :- सारण के मांझी में गोली लगने से घायल हुआ युवक, छपरा से PMCH किया गया रेफर

फोन के मुख्य फीचर्स

डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी: यह हैंडसेट ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल टावरों पर निर्भर नहीं रहता। यह सीधे तौर पर सैटेलाइट से जुड़ा होता है। जिसके चलते बर्फीले पहाड़ों, गहरे समुद्र या घने जंगलों जैसी ऑफ-ग्रिड जगहों पर भी इससे सीधे वॉयस कॉल और एसएमएस किए जा सकते हैं।

इमरजेंसी SOS बटन: SOS बटन एक ऐसा समर्पित फिजिकल फीचर है जिसे दबाने पर आपातकालीन स्थिति या प्राकृतिक आपदा के समय यूजर की रियल-टाइम जीपीएस लोकेशन और संकट का सिग्नल रेस्क्यू टीम तक पहुंच जाता है।

रग्ड और मजबूत डिजाइन: सुदूर क्षेत्रों के खराब मौसम को झेलने के लिए इसे बेहद मजबूत बनाया गया है। यह डिवाइस 55 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी से लेकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड में भी काम कर सकता है।

पढ़ें :- 5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999

धूल और पानी से सुरक्षा: इसे धूल और पानी से बचाने वाली IP65 रेटिंग और शॉकप्रूफ बनाने के लिए IK04 रेटिंग मिली है, जिससे चट्टानों से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।

लंबी बैटरी लाइफ: फील्ड वर्क को ध्यान में रखते हुए इसमें बेहद दमदार और रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो बिना बिजली वाले इलाकों में भी लगभग 160 घंटे यानी साढ़े 6 दिनों से भी अधिक दिनों का बैकअप देती है।

आम जनता के लिए नहीं है यह फोन, जरूरी होगी सरकारी मंजूरी

यह कोई आम स्मार्टफोन नहीं है और न ही इसमें सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग या टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और दूरसंचार नियमों के कड़े होने के कारण कोई भी आम नागरिक इसे सीधे तौर पर बाजार या दुकान से नहीं खरीद सकता है। इसे खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से मंजूरी लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के भारत में सैटेलाइट फोन रखना या चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित और गैरकानूनी है।

किन लोगों के लिए है उपयोगी?

पढ़ें :- चेन्नई के नजदीक नाडू पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब, CCTV पर पेंट स्प्रे कर सुरक्षा घेरा तोड़ा

यह सैटेलाइट फोन को मुख्य रूप से आपातकालीन और व्यावसायिक सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। जैसे भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल आपदा प्रबंधन और राहत कार्य टीमें, समुद्री जहाज, माइनिंग (खनन), तेल और गैस सेक्टर्स, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के ट्रैकर के लिए तैयार किया गया है।

सैटेलाइट सर्विस प्लान और रीचार्ज

इस फोन को एक्टिव रखने के लिए BSNL के सैटेलाइट सर्विस पैक लेने होंगे, जो सरकारी और कमर्शियल यूजर्स के लिए अलग-अलग हैं।

सरकारी विभागों के लिए: मंथली प्लान ₹3,500 से शुरू (20 मिनट/SMS फ्री) और सालाना प्लान ₹38,500 (240 मिनट/SMS फ्री)। इसके अलावा कॉल दर ₹18 प्रति मिनट होगी।

कमर्शियल यूजर्स के लिए: मंथली प्लान ₹5,835 (30 मिनट/SMS फ्री) और सालाना प्लान ₹64,185 (360 मिनट/SMS फ्री)। इसके अलावा कॉल दर ₹25 प्रति मिनट रहेगी।

पढ़ें :- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा सख्त, बाहरी लोगों और अभिभावकों के लिए नो-एंट्री
Advertisement