HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bypolls 2023 Updates: जालंधर लोकसभा के लिए वोटिंग जारी, 4 विधानसभा में चुनाव

Bypolls 2023 Updates: जालंधर लोकसभा के लिए वोटिंग जारी, 4 विधानसभा में चुनाव

उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा, जबकि पंजाब की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से बुथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग के लिए आज मतदान हो रहा है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Bypolls 2023 Updates: उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा, जबकि पंजाब की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से बुथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग के लिए आज मतदान हो रहा है।

पढ़ें :- 15 Bank Merger News : 1 मई से एक राज्य में होंगे सिर्फ एक RRB बैंक , जानें क्यों लिया गया ये फैसला ?

उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार में 7.93% और मिर्जापुर के छानबे में 10.14% मतदान दर्ज किया गया। ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.75% मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े होकर छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करते लोग।

उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान करते स्थानीय लोग। ये वही सीच है जो इस साल फरवरी में 15 साल पुराने एक मामले में सजा के बाद सपा नेता अब्दुल्ला आजम की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी।

पढ़ें :- Maharajganj:गायब बच्चों का पता नहीं,दर्ज हुआ अपहरण का केस

जालंधर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और बुधवार शाम छह बजे तक चलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...