दोस्तों गाजर बहुत ही सेहतमंद सब्जी है इसके खाने से शरीर में इसके पोषक तत्व पहुंच कर हमारे शरीर को हेल्दी बनाते हैं। आप गाजर को किसी भी रुप में अपने नाश्ते, खाने में इसका प्रयोग कर सकतें हैं आप चाहे तो इसका जूस बना कर पी सकते हैं या फिर सलाद के तौर पर इसको खा सकते हैं वहीं गाजर से आचार, सब्जी भी बनाया जाता है गाजर से तो आप मिठाई भी बना सकती हैं इसको दूध के साथ पका कर चीनी डाल कर खीर भी बना कर खा सकते हैं यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।
पढ़ें :- winter morning Warm water : सर्दियों में सुबह उठ कर पिएं गर्म पानी, शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करें
आप को बतादें कि गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बी8, फाइबर, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, पैंटोथेनिक एसिड, इत्यादि पाया जाता है। आयुर्वेद में गाजर का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं, कच्चा गाजर खाने के फायदे क्या है और इसके नुकसान क्या है। बताते चले कि गाजर में विटमिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे हेल्थ के लिए उपयोगी हैं।
आंखों के लिए अच्छा है गाजर
गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। इसके अलावा रोडोस्परिन तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहयोग करते हैं। कुल मिलाकर गाजर आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर और हृदय के लिए अच्छा है गाजर
पोषक तत्वों से भरपूर गाजर ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह बीपी को समान्य रखने के साथ दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है। गाजर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने का भी काम करता है।
पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता
त्वचा के लिए अच्छा है गाजर
गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और त्वचा की झुर्रियों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी दाग-धब्बों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
पाचन के लिये अच्छा है गाजर
गाजर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।
लिवर के लिए अच्छा है गाजर
गाजर आपके लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर में जमे हुए फैट और पित्त को भी कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन लिवर में सूजन, संक्रमण और जलन को कम करने में मदद करता हैं।