HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ खत्म, दिल्ली में किसानों ने नहीं की एंट्री

चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ खत्म, दिल्ली में किसानों ने नहीं की एंट्री

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार ढाई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आम किसानों ने देशव्यापी चक्का जाम किया। यह जाम उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश छोड़कर अन्य राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बुलाया गया था। इस दौरान जहां कई जगह सड़कें खाली रहीं तो कुछ जगहों पर किसानों ने सड़कों पर जाम भी लगाया। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि दिल्ली की तरफ कोई किसान नहीं आया।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

आपको बता दें, देशव्यापी चक्का जाम को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस, पैरमिलिट्री और रिज़र्व फ़ोर्स के लगभग 50 हजार जवानों को दिल्ली-एनसीआर इलाके में तैनात किया गया था, जबकि 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स को भी बंद रखा गया। चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना था कि क्षेत्र में किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो इसलिए ऐसा किया गया है। दिल्ली में लॉ ऑर्डर बनाए रखने के लिए जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...