1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने के आसार, 5 फरवरी से बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का हाल

उत्तर प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने के आसार, 5 फरवरी से बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का हाल

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ: बदलते तापमान के बीच उत्तर प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने के आसार है। 5 और 6 फरवरी को यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभवना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि अभी दो-तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में 5 व 6 फरवरी को बारिश की संभावना है। इससे गलन के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

धूप निकलने से मिली रहत
पिछले कई दिनों से ठंड से बेहाल लोगों को सोमवार को काफी राहत मिली। सुबह लगभग आठ बजे ही धूप खिल गई जो दिनभर बनी रही। इससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड हुआ जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री था। धूप निकलने का असर रात के तापमान भी पड़ा। न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री था जो बढ़कर 7.4 डिग्री हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...