Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. जल्द ही वाट्सएप में दिखेगा चेंज, आने वाला है ये नया बदलाव

जल्द ही वाट्सएप में दिखेगा चेंज, आने वाला है ये नया बदलाव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मेंसेंजर वाट्सएप जल्द ही नया चेंज लाने वाला है जिससे स्टेटस अपडेट देखना और भी आसान हो जाएगा। अगर किसी का स्टेटस देखना हो तो उस पर क्लिक करना पड़ता हैं, लेकिन वाट्सएप में नए चेंज के बाद छोटे-छोटे थम्बनेल्स से ही पता चल जाएगा कि स्टेटस में क्या है। आपको किसी का स्टेटस नहीं खोलना पड़ेगा।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

वाट्सएप में इस नए बदलाव के बाद आप अधिक लोगों का स्टेटस देख सकेंगे और आपका समय भी बचेगा। अभी जो गोल-गोल घेरे दिखते हैं, उनकी जगह कार्ड जैसे डिब्बे आ जाएंगे। ये डिब्बे कुछ-कुछ फेसबुक ऐप जैसे दिखेंगे।

इससे ना सिर्फ स्टेटस अपडेट देखना आसान हो जाएगा, बल्कि ये बदलाव वाट्सएप को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसा बना देगा, जो कि एक ही कंपनी के हैं। ध्यान दें कि अभी ये बदलाव सिर्फ टेस्टिंग के लिए है और अभी सबके लिए नहीं आया है। भले ही आप वाट्सएप का सबसे नया बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हों, आपको ये बदलाव अभी नहीं दिखेंगे।

ये बदलाव आने वाले समय में ही सबके लिए आएंगे। वाट्सएप एक और फीचर लाया है। वाट्सएप अब स्पैम से और भी ज्यादा बचाएगा। अब आप सीधे अपने फोन की लॉक स्क्रीन से ही परेशान करने वालों को ब्लॉक कर पाएंगे।

मतलब अब आपको ऐप खोलकर, चैट ढूंढकर ब्लॉक करने की झंझट नहीं करनी पड़ेगी। समय बचेगा और परेशानी भी कम होगी।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

 

Advertisement