HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China News: जन्मदर में हुई गिरावट को लेकर चिन्तित हुआ चीन, 60 वर्षों में पहली बार घटी आबादी

China News: जन्मदर में हुई गिरावट को लेकर चिन्तित हुआ चीन, 60 वर्षों में पहली बार घटी आबादी

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन की जनसंख्या में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। जनसंख्या के लिहाज से ये गिरावट 1961 के बाद दर्ज हुई है। चीन में अब नकारात्मक जनसंख्या ग्रोथ शुरू हो गई है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

China News: दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन की जनसंख्या में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। जनसंख्या के लिहाज से ये गिरावट 1961 के बाद दर्ज हुई है। चीन में अब नकारात्मक जनसंख्या ग्रोथ शुरू हो गई है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

दरअसल, चीन में कई दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू रही थी। माना जा रहा है कि इसके कारण ही जनसंख्या में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि गिरती जनसंख्या से चीन की सरकार चिंतित है और वह देश की आबादी को फिर से बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही है लेकिन किसी का भी सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आए हैं।

जन्मदर में हुई गिरावट
बता दें कि, साल 2021 में चीन में जन्मदर 7.52 बच्चे प्रति एक हजार लोग थी लेकिन बीते साल यह घटकर 6.77 बच्चे प्रति एक हजार हो गई। इससे चीन की जनसंख्या में 10 लाख से ज्यादा बच्चे कम पैदा हुए। इतना ही नहीं चीन में मृत्युदर भी साल 1976 के बाद सबसे ज्यादा है। चीन में 2022 में मृत्युदर 7.37 मौते प्रति एक हजार लोग रही।

 

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...