1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. CID Trailer : अभिजीत ने दया को मारी गोली, आज दुश्मन बन क्यों आमने-सामने खड़े हैं? ACP प्रद्युमन सच से उठाएंगे पर्दा

CID Trailer : अभिजीत ने दया को मारी गोली, आज दुश्मन बन क्यों आमने-सामने खड़े हैं? ACP प्रद्युमन सच से उठाएंगे पर्दा

CID Returns Trailer : टीवी के क्राइम थ्रिलर शो सीआईडी (CID) की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। शो में इस बार नया मसाला और नई कहानी होगी। करीब 6 साल के बाद सोनी एंटरटेनमेंट पर CID रिटर्न आने वाला है। दर्शक अपनी इस फेवरेट टीवी सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

By santosh singh 
Updated Date

CID Returns Trailer : टीवी के क्राइम थ्रिलर शो सीआईडी (CID) की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। शो में इस बार नया मसाला और नई कहानी होगी। करीब 6 साल के बाद सोनी एंटरटेनमेंट पर CID रिटर्न आने वाला है। दर्शक अपनी इस फेवरेट टीवी सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोनी चैनल (Sony Channel) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर को देखकर हर किसी के होश उड़ गए। शो के हमारे फेवरेट किरदार दया और अभिजीत एक-दूसरे आमने-सामने खड़े नजर आए। इस ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि अभिजीत ने दया को गोली मार दी है?

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

क्यों अभिजीत ने मारी दया को गोली?

सीआईडी के नये ट्रेलर में हमे कुछ अलग देखने को मिला। मेकर्स ने इससे दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) और दया (दयानंद शेट्टी) दोनों किसी ऊंची पहाड़ी पर खड़े हैं। भारी बारिश में दोनों एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। अभिजीत ने दया के ऊपर बंदूक तानी और तुरंत फायर कर दिया। वॉयसओवर में कहा गया कि जो देश के लिए हमेशा साथ में लड़े है, आज दुश्मन बन क्यों आमने सामने खड़े हैं?

क्यों दोस्ती भूलकर अभिजीत ने दया को मारा

दया कहते हैं चला गोली अभिजीत और पीछे एसीपी प्रद्युमन चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, “रुक जाओ। लेकिन अभिजीत किसी की नहीं सुनते और वह दया को गोली मार देते हैं जिसके बाद दया गहरे पानी में गिर जाते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि “क्यों बरसो पुरानी दोस्ती भूल कर, अभिजीत ने चलाई दया पर गोली?

सीआईडी फैंस इस ट्रेलर की तुलना साउथ फिल्म ‘बाहुबली’ से कर रहे हैं। अधिकतर फैंस ने पहले तो इसपर हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा,”कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब 2024: अभिजीत ने दया पर गोली क्यों चलाई?

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

बता दें कि अभी सीआईडी रिटर्न की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है अगले महीने नवंबर से यह शो शुरू हो जाएगा। टीवी पर इसकी शुरूआत जनवरी 1998 से हुई थी। करीब 20 साल लगातार चलने के बाद मेकर्स ने इसे अक्टूबर 2018 में बंद कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...