1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया के पिता गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित कर रखा था एक लाख का इनाम

जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया के पिता गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित कर रखा था एक लाख का इनाम

मणिपुर की 9 साल की जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया के पिता कंगूजम कनर्जित को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्‍हें डॉ. केके सिंह के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल और मणिपुर पुलिस के संयुक्‍त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। जानकारी दी गई है कि आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्‍ली। मणिपुर की 9 साल की जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया के पिता कंगूजम कनर्जित को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्‍हें डॉ. केके सिंह के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल और मणिपुर पुलिस के संयुक्‍त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। जानकारी दी गई है कि आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

कंगूजम कनर्जित पर नेपाल के एक छात्र ने वर्ष 2020 में केस दर्ज कराया था। उस छात्र का आरोप था कि केके सिंह ने उसे अपने संगठन अंतरराष्ट्रीय युवा समिति को पैसे देने के लिए धोखा दिया था। आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कई फर्जी दस्तावेजों, फर्जी हस्ताक्षर का इस्‍तेमाल किया और खुद को राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की बड़ी हस्‍ती के रूप में पेश किया।

आरोपी ने कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों के साथ खुद की तस्‍वीरें भी बनवाई थीं। साथ ही खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर की योजनाओं के लिए काम करने वाला वाला बताया था। यह भी आरोप है कि केके सिंह ने कई सेमिनार के जरिये भूकंप पीड़ितों और अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के नाम पर लाखों रुपये की अवैध उगाही की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...