1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तरकाशी में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, CM धामी बोले-राहत एवं बचाव कार्य के लिए युद्धस्तर पर जुटी हैं टीमें

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, CM धामी बोले-राहत एवं बचाव कार्य के लिए युद्धस्तर पर जुटी हैं टीमें

उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने से हाहाकार मच गया। बादल फटते ही पहाड़ का मलबा सैलाब बनकर नीचे आ गया। बादल फटने की इस घटना से वहां पर भगदड़ मच गई। बादल फटने से खीर गंगा ऊफान पर आ गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने से हाहाकार मच गया। बादल फटते ही पहाड़ का मलबा सैलाब बनकर नीचे आ गया। बादल फटने की इस घटना से वहां पर भगदड़ मच गई। बादल फटने से खीर गंगा ऊफान पर आ गई। राली बाजार और आस-पास में काफी नुकसान हुआ है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, बादल फटने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हर्षिल से आर्मी, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए रवान हो गए हैं।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ खुली जीप में फुल कॉन्फिडेंस नजर आए, बोले-500 परसेंट जीतेंगे चुनाव

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

उत्तरकाशी के धराली गांव में दोपहर बादल फटने के बाद पहाड़ से ढ़ेर सारा मलबा सैलाब बनकर नीचे आ गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि, मलबे के कारण वहां की दुकानों को काफी नुकसान हुआ है। वीडियो में देखने पर पता चलता है कि यह जलजला कितना भयावह था। लोगों ने यह दृश्य देखते चीख-पुकार मचाना शुरू कर दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...