HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम नीतीश ने बिहार में एक बार फिर बढ़ाया लॉकडाउन,अब 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां

सीएम नीतीश ने बिहार में एक बार फिर बढ़ाया लॉकडाउन,अब 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लागू लॉकडाउन को और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लागू लॉकडाउन को और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा। इसकी जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें :- IMD Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों 120 KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही

लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।

पढ़ें :- कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इनके लिए बनारस का विकास न पहले प्राथमिकता में था, न भविष्य में कभी होगा : पीएम मोदी

कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के राज्य में बढ़ते मामले को देखते हुए सबसे पहले पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया। फिर 16 से 25 मई तक के लिए इसका विस्तार किया गया। 16 मई से विस्तारित लॉकडाउन में दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन करने के साथ ही कुछ अन्य पाबंदी लगाई गई। लॉकडाउन के बाद राज्य में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी आई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि लॉकडाउन में बिहारवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। जनता गाइडलाइन का पालन कर रही है। इसी का नतीजा है कि अब मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में कमी आ रही है। मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि इसके पूर्व भी मैंने आपको संबोधित किया है। बिहार में कोरोना के बारे में जानकारी दी है। अब भी दुनिया और देशभर के अन्य लोगों की तरह बिहारवासी भी कोरोना से जूझ रहे हैं।

पढ़ें :- अब काशी, पूर्वांचल के बड़े आरोग्य केंद्र, हेल्थकेयर हब के रूप में भी विख्यात हो रहा : पीएम मोदी

बिहार में जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। गांवों के लिए चलंत आरटीपीसीआर जांच वैन को रवाना किया गया है। इससे कोरोना में जांच की गति और बढ़ेगी। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की ट्र्रैंकग ‘हिट कोविड नामक सॉफ्टवेयर’ से की जा रही है। इसमें स्वास्थ्य टीम नियमित घर-घर जाकर मरीजों का ऑक्सीजन लेवल व शरीर का तापमान जांचती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...