Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर CM योगी बोले- वे अराजकता फैलाकर आम जनता को कर रहे हैं परेशान

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर CM योगी बोले- वे अराजकता फैलाकर आम जनता को कर रहे हैं परेशान

By Abhimanyu 
Updated Date

गोरखपुर। दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रस्तावित मार्च से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे अराजकता फैलाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो यह उनकी काबिलियत होती है। लेकिन अगर वे हारते हैं, तो वे EVM, चुनाव आयोग (EC) को दोष देते हैं।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च', CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार

गोरखपुर में समाचार एजेंसियों ने बातचीत करते हुए सीएम योगी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को अपना भ्रष्ट व्यवहार और अविश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व बदलना चाहिए। उन्हें भारत में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए और न ही भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश करनी चाहिए। लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, वे इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी उन्हें खोना पड़ेगा।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से रूके जाने के बाद सोमवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर उतरने वाले हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत कई विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। विपक्ष, ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के लिए विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। इस मार्च को देखते हुए जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और बैरिकेडिंग की गयी है।

पढ़ें :- ECI मतभेद के बीच CM योगी का विपक्ष पर जोरदार पलटवार, बोले- कांग्रेस हर साजिश का हिस्सा
Advertisement