1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की मां की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में कराया गया भर्ती

सीएम योगी की मां की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में कराया गया भर्ती

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां सावित्री देवी (Mother Savitri Devi) को मंगलवार को ऋषिकेश के एम्स (Rishikesh AIIMS) में भर्ती कराया गया है। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड (Geriatric Ward) में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

ऋषिकेश। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां सावित्री देवी (Mother Savitri Devi) को मंगलवार को ऋषिकेश के एम्स (Rishikesh AIIMS) में भर्ती कराया गया है। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड (Geriatric Ward) में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वाली दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मां सावित्री देवी (Mother Savitri Devi)  85 साल की हैं। उनको मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड (Geriatric Ward) में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी

इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स प्रशासन ने कहा कि अधिक उम्र के चलते होने वाली समस्याओं का रूटीन चेकअप होना है। इसी को लेकर सावित्री देवी ( Savitri Devi) यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  की मां सावित्री देवी ( Savitri Devi) के स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार (AIIMS PRO Sandeep Kumar) ने सावित्री देवी ( Savitri Devi)  के भर्ती होने की पुष्टि की है।

मई 2022 में उत्तराखंड दौरे के वक्त मां से मिले थे सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) साल 2022 में 3 से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए थे। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) 4 मई को पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान वे जब अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर में पहुंचे तो मां से भी मिले थे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था। बेटे को काफी साल बाद देखकर सीएम योगी (CM Yogi)  की मां सावित्री देवी (Mother Savitri Devi) काफी खुश हुईं। उन्होंने अपने बेटे योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपनी मां से बातचीत की थी। दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए थे।

पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...