Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Highest Village : कोमिक गांव ऑफबीट ट्रैवल के लिए शानदार जगह,15,000 फीट की ऊंचाई पर बसा रोमांच का अद्भुत संगम

Highest Village : कोमिक गांव ऑफबीट ट्रैवल के लिए शानदार जगह,15,000 फीट की ऊंचाई पर बसा रोमांच का अद्भुत संगम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Highest Village : घुमक्कडी शौक रखने वाले लोगों के लिए दुर्गम स्थलों की सैर करना सबसे पसंददीदा अवसर होता है। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में 15,000 फीट की ऊंचाई पर बसा कोमिक गांव ऑफबीट ट्रैवल के लिए शानदार जगह है। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में कोमिक गांव ऊंचाई, शांति और रोमांच का अद्भुत संगम है।
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी में स्थित कोमिक (Komic) गांव उन यात्रियों के लिए शानदार जगह है, जो भीड़-भाड़ से दूर हिमालय की शांत और अनोखी दुनिया को महसूस करना चाहते हैं।

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

यह गांव समुद्र तल से लगभग 4,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है और दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर योग्य गांवों में गिना जाता है। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी अपनी ऊंची पहाड़ियों, बर्फीले रास्तों और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गांव तक पहुंचने का सफर आसान नहीं माना जाता। रास्ते में ऊबड़-खाबड़ पहाड़, गहरी घाटियां और दूर तक फैला बंजर हिमालयी इलाका नजर आता है।

कोमिक की खासियतें:

हिमालय का अद्भुत नजारा
चारों ओर बंजर पहाड़, नीला आसमान और शांत वातावरण इसे किसी दूसरे ग्रह जैसी खूबसूरती प्रदान करते हैं।

टंगयुड मठ 
गांव की आध्यात्मिक पहचान यहां का प्राचीन बौद्ध मठ है, जहां शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव मिलता है।

पढ़ें :- Yakten Village Sikkim : सिक्किम का ये खूबसूरत गांव लोगों को अपनी ओर खींच रहा है , जानें कैसे नई उम्मीद बन रहा

फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग
सूर्योदय, पहाड़ों की छाया, प्रार्थना झंडे और पारंपरिक स्पीति घर शानदार तस्वीरों के लिए बेहतरीन अवसर देते हैं।

तारों से भरी रातें
प्रकाश प्रदूषण कम होने के कारण रात में आसमान का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

आसपास घूमने की जगहें:
हिक्किम गांव – दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघरों के लिए प्रसिद्ध
लांग्जा गांव – जीवाश्म और बुद्ध प्रतिमा के लिए जाना जाता है
काजा – स्पीति घाटी का प्रमुख केंद्र

यात्रा का सही समय:
कोमिक घूमने के लिए आमतौर पर मई से सितंबर का समय बेहतर माना जाता है, जब मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहता है। अधिक ऊंचाई के कारण यात्रियों को धीरे-धीरे ऊंचाई के अनुसार खुद को ढालना चाहिए।

 

पढ़ें :- Traveling in November : नवंबर में एक्सप्लोर करें हरी-भरी पहाड़ियां, मौसम सुहावना रहता है
Advertisement