1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Congress 139th Foundation Day: आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, RSS के गढ़ में पार्टी की महारैली

Congress 139th Foundation Day: आज कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, RSS के गढ़ में पार्टी की महारैली

Congress 139th Foundation Day: देश की सबसे बड़ा विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज 28 दिसंबर को अपना 139वां स्थापना दिवस (Congress 139th Foundation Day) मना रही है। इस मौके पर आरएसएस के गढ़ नागपुर में कांग्रेस 'हैं तैयार हम' नाम की महारैली के साथ 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहने वाले हैं, जो महारैली को संबोधित करेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress 139th Foundation Day: देश की सबसे बड़ा विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज 28 दिसंबर को अपना 139वां स्थापना दिवस (Congress 139th Foundation Day) मना रही है। इस मौके पर आरएसएस के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मौजूद रहने वाले हैं, जो महारैली को संबोधित करेंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इससे पहले बुधवार को नागपुर में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Maharashtra Congress Chief Nana Patole) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा (BJP) को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। उन्होंने आगे कहा था कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को अक्षुण्ण रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

पटोले ने कहा कि आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने नागपुर में एक जनसभा की थी और तब कांग्रेस ने विदर्भ से सभी सीटें जीती थीं। नागपुर में इतिहास दोहराया जाएगा और देश में एक बड़ा ‘परिवर्तन’ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल तक सत्ता में रहने के दौरान जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) से लेकर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) तक सभी ने भारत को महाशक्ति बनाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई है। जाति-धर्म के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर देश को पतन की ओर ले जाया गया है।

बता दें कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय और ऐतिहासिक ‘दीक्षाभूमि’ स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। ऐसे में कांग्रेस की ओर से उसके स्थापना दिवस पर नागपुर में महारैली के जरीये लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान आगाज काफी अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...