1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-गंगाजल पर 18% GST आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-गंगाजल पर 18% GST आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है

गंगाजल पर 18% GST लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गंगाजल पर 18% GST लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से निशाना साधा गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (ट्वीट) कर लिखा कि, मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...