1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में परिवर्तन यात्रा निकालेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को जोड़ने की करेगी कवायद शुरू

यूपी में परिवर्तन यात्रा निकालेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को जोड़ने की करेगी कवायद शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस यूपी में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। बताया जा रहा है कि, यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस यूपी में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। बताया जा रहा है कि, यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होगी।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, इस यात्रा के जरिए आम लोगों को जोड़ने की कवायद शुरू की जाएगी। यात्रा की तैयारी के लिए सभी पूर्व सांसदों-विधायकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की गई।

बता दें कि, कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने की योजना बना रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व के ऊपर निर्भर करेगा की किस तरह से गठबंधन होगा। सभी वरिष्ठ नेताओं ने राय दी है कि हमें अपनी तैयारी पूरी रखनी है और इसमें हम लग गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...